सांझी रसोई में लगेंगें सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के लिए यंत्र
जिलाधीश ने उच्चाधिकारियों संग बैठक में जारी किए निर्देश
जालंधर-(अंदीप भल्ला राजू)-जिला जालंधर में जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक आहार 10 रुपये में प्रदान करने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल में शुरू की गई सांझी रसोई के कामकाज में और सुधार के लिए जिलाधीश वरिंदर शर्मा ने उच्च अधिकारियों संग एक बैठक की।जिलाधीश ने बैठक दौरान कहा कि एडीसी,एसडीएम व सचिव रेड क्रॉस में से कोई भी एक द्वारा रोजाना सांझी रसोई का निरीक्षण किया जाएगा।जिस उपरांत खाने की गुणवत्ता और लोगों की सुविधा बारे रिपोर्ट दी जाएगी।
जिलाधीश ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सांझी रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगाए जांएगे जिनका लिंक सीधा डीसी कार्यलय से होगा।रसोई में आग बुझाने वाले यंत्र भी लगाए जाने के निर्देश दिये गए हैं।


