*👉🏻बैंक,बीमा,बीएसएनएल की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आज पहला दिन, सरकार को होगा हजारों करोड़ों रुपये का घाटा*
जालंधर,8 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन, केंद्र सरकार के कर्मचरियों, राज्य सरकार के कर्मचारियों, बीमा कंपनी, बैंक, बीएसएनल व अन्य पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों द्वारा आज दो दिवसीय हड़ताल की गई है। देशव्यापी हड़ताल का असर जहां आम जनता पर पड़ेगा, वहीं सरकार को इस दो दिवसीय हड़ताल से हजारों करोड़ों रुपए का घाटा होगा। हड़ताल के बारे में सरकारी कर्मचारियों
ने बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर मुलाजिम, किसान व आम लोगों के खिलाफ चलाई जा रही नीतियों के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल का मुख्य मकसद है सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाना। मांगों के बारे में बताते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को चाहिए एक मजदूर की महीने की मजदूरी कम से कम ₹18000 लागू की जाए। इसके अलावा किसानों का कर्जा माफ किया जाए। बैंक बीमा अन्य क्षेत्रों में कर्मचारियों के पेंडिंग वेज रिवीजन सेटल किए जाएं। नई पेंशन स्कीम को तुरंत बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए और सरकार जिन पब्लिक सेक्टर के विभागों का निजीकरण कर रही है उन्हें बंद किया जाए। ठेका सिस्टम बंद किया जाए और इसके अलावा और भी जो हमारी मांगे हैं उन्हें तुरंत लागू किया जाए। हड़ताल के दौरान सभी संस्थानों के मुलाजिमों ने एकजुट होकर रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली दौरान अमृतलाल, दिलीप कुमार, राज कुमार भगत, एसपीएस विर्क, सुरजीत राम, अनिल चोपड़ा, नरेश कुमार, वेद कुमार व अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल थे।