*👉🏻 शशि शर्मा पर हमला करने और हमला कराने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहरवासी कल निकालेंगे पैदल मार्च*
जालंधर,24 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा पर हमला करने वाले और हमलावरों को शह देने वाले व हमला करवाने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कल (मंगलवार) शहरवासी पैदल मार्च निकालेंगे। शहर की अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य सुबह 
12:00 बजे लायंस भवन से पैदल चल कर जाएंगे और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन सौंपेंगे। शहरवासियों की मांग है कि जिन लोगों ने शशि शर्मा व उनके बेटे पर हमला किया है और जो लोग हमला करवाने वालों के पीछे हैं उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाए। पुलिस ने हमला करने वाले कुछ लोगों को तो गिरफ्तार किया है लेकिन मुख्य आरोपी और उसके आका को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसीलिए शहरवासी कल पैदल मार्च निकालकर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने जाएंगे।
