*👉🏻 चौधरी संतोख सिंह के स्टिंग के बाद जालंधर से एमपी सीट के लिए विधायक रिंकू का पलड़ा भारी*
जालंधर,19 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- लोकसभा चुनावों से पहले ही एक निजी चैनल द्वारा जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह के किए गए स्टिंग ऑपरेशन की खबर दिल्ली बैठे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंच गई है। चुनावों से पहले ही इस तरह के स्टिंग से जालंधर में कांग्रेस की सीट पर भी असर पड़ सकता है। इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद जालंधर से साफ छवि के विधायक सुशील रिंकू का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है। स्टिंग ऑपरेशन में सांसदों की पोल खोल कर रख दी है। जिससे राजनीति में चुनावों के दौरान रुपयों के लेनदेन का मामला साफ हुआ है।
इसीलिए अब लग रहा है कि जालंधर में आने वाले लोकसभा चुनाव में विधायक सुशील रिंकू पर कांग्रेस अपना दांव खेल सकती है। क्योंकि सुशील रिंकू एक तो साफ छवि के नेता हैं और साथ ही आम जनमानस के साथ जुड़े हुए हैं। इसीलिए लोकसभा सीट के लिए सुशील रिंकू का रास्ता बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है।


