*👉🏻 पीएपी में तैनात एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली*


जालंधर,19 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आते ओल्ड दशमेश नगर में रहने वाले एएसआई गुरबख्श सिंह ने सुबह 6-7 बजे के करीब अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नी वंदना को गोली मारने के बाद खुद भी अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक के दो बच्चे हैं। जिनमें एक 19 साल की लड़की
और 17 साल का लड़का है। एएसआई पीएपी में कार्यरत था। लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


