*👉🏻 एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से की बैठक* *👉🏻 कर्मचारियों ने काम के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे एसएसपी को बताया*
जालंधर,29 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने सभी थाना डिवीजन के

कर्मचारियों, जिओज़ और ऑफिस स्टॉफ के कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में एसएसपी ने कर्मचारियों
को आने वाली मुश्किलों के बारे में जानकारी ली और उन्हें हल करने का विश्वास दिलाया। इस बैठक दौरान बढ़िया काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों,
कर्मचारियों और ऑफिस स्टॉफ के सदस्यों को कहा कि अगर उन्हें काम के दौरान कोई भी मुश्किल आती है तो वह सीधे तौर पर उनसे संपर्क कर सकते हैं ताकि उस समस्या का हल किया जा सके। इस मौके पर एसपी राजवीर सिंह, एसपी रविंदर पाल सिंह, एसपी परमिंदर सिंह, सुरेंद्र पाल, सभी थाना डिवीज़न के डीएसपी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

