*👉🏻 एक लैपटॉप, 4 मोबाइल व भारतीय करंसी सहित दो बुकी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने न्यू ग्रेन मार्किट में छापेमारी कर दो मशहूर बुकियों को भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे एकदिवसीय मैच पर सट्टा लगाते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, भारतीय करंसी व 4 मोबाइल बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली थी कि न्यू ग्रेन मार्किट में रहने वाले करमजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र अमरजीत सिंह अपने साथी सुखपाल सिंह उर्फ लाली पुत्र दर्शन सिंह निवासी गोपाल नगर के साथ मिलकर भारत-इंग्लैंड के एकदिवसीय मैच पर सट्टा लगा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर दोनों बुकियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके पास से एक लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, ₹1000 की भारतीय करंसी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
