बच्चा अगवा होने की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)थाना बारादरी के अंतर्गत पड़ते शास्त्री मार्किट चौक में किसी ने पुलिस को कंट्रोल रूम फोन कर सूचना दी कि चौक में से बच्चा अगवा हो गया है।सूचना मिलते ही एसीपी सतिंदर चड्ढा के साथ थाना चार व थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू की।लेकिन जांच दौरान पुलिस को ऐसा कुछ नहीं लगा कि कोई अगवा हुआ है।जिस नंबर से पुलिस को फोन आया था उस नंबर पर वापिस कॉल किया तो उक्त व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया।लेकिन उक्त कॉल आने से पुलिस तंत्र जरूर हिल गया।पुलिस उक्त नंबर को ट्रेस करने में लगी हुई है।


