सड़क हादसे में स्कूल टीचर की मौत
नकोदर (अशोक कक्ड़) स्थानीय मेहतपुर बाईपास रोड पर सुबह सेना के ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल पर स्कूल जा रहे टीचर की मृत्यु हो गई । थाना सिटी पुलिस ने सेना के ट्रक चालाक के खिलाफ धारा 304 ऐ ,279 ,427 के तहत केस दर्ज कर लिया तथा मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मास्टर मलकीत राम पुत्र फ़क़ीर चंद निवासी शंकर गार्डन कलोनी सुबह लगभग सात बजे मोटर साइकिल पर गांव हेरा के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे कि स्थानीय मेहतपुर बाईपास रोड पर पीछे से आ रहे गोरखा रेजिमेंट सेना के ट्रक ने टक्कर मार दी वो गिर पड़े तथा ट्रक ने कुचल दिया और हॉस्पिटल ले जाते मृत्यु हो गई।
थाना सिटी पुलिस के जांच अधिकारी नौनिहाल सिंह ने सेना के आरोपी ट्रक चालक हरदेव सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया

