*👉🏻 कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ मोहिंदर सिंह केपी से मिलने पहुंचे* *👉🏻 क्या कहा पूर्व प्रधान ने, पढ़ें पूरी खबर*
जालंधर,6 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला जालंधर के पूर्व प्रधान स. दलजीत सिंह आहलुवालिया अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ मोहिंदर सिंह केपी से मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। स.आहलुवालिया ने केपी से कहा कि वह पार्टी के साथ जुड़े रहें, हाईकमान जरूर उन्हें किसी उच्च पद पर बिठाने की योजना बनाएगा। स. आहलुवालिया ने पूर्व मंत्री केपी से कहा कि वह
शुरू से ही उनके साथ जुड़े रहे हैं और इस वक्त भी वह उनके साथ खड़े हैं। अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो यह बात भी चौधरी संतोख सिंह के लिए चिंता का विषय है कि पूर्व जिला प्रधान स. दलजीत सिंह आहलुवालिया अपने समर्थकों के साथ मोहिंदर सिंह केपी के साथ खड़े हैं। अगर केपी किसी दूसरी पार्टी के साथ या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हैं तो चौधरी संतोख सिंह को भारी मतों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। अब देखना यह है कि मोहिंदर सिंह केपी क्या फैसला लेते हैं। केपी से मिलने वालों में पूर्व प्रधान स.आहलुवालिया के साथ अशोक गुप्ता, अरुण वालिया, सतनाम सिंह बिट्टा, मनोज अग्रवाल, सिमरनजीत सिंह व सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।