दोआबा चौक में शव मिलने से मचा हड़कंप

जालंधर: दोआबा चौक के नजदीक शुक्रवार करीब 1 बजे खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी जिसके बाद थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली का रहने वाला है और उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। मौत के सही कारण पता नहीं लग सके है लेकिन जिस तरह से मृतक के शव से खून बह रहा था उससे अंदाजा लगाया जा रहा है व्यक्ति की मौत ऊंचाई से नीचे गिर कर हुई है।
थाना 8 के एस आई जगदीश लाल का कहना है कि फिलहाल मृतक की पहचान करवाई जा रही है। मौत के कारणों का भी पता लगवाया जा रहा है।
