*👉🏻 स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवकों से 3 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,11 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना गोराया की पुलिस ने सुबह 6:00 बजे स्कार्पियो सवार दो युवकों से 3 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद कर ली।
जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि डीएसपी सब डिविजन फिल्लौर दविंदर कुमार अत्री के दिशा-निर्देशों पर थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर केवल सिंह, एसआई कुलवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सुबह 6:00 बजे डीके मोरिया ढाबा कुतबेवाल जीटी रोड गोराया पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी फिल्लौर की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी चालक ने पुलिस पार्टी को देख गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने बड़ी ही होशियारी से गाड़ी को रोककर उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के ब्रेक पैडल के पास बने एक खुफिया बक्से में से 3 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम करमजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी पिंड निज्जर जिला अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र रवेल सिंह निवासी पिंड चुंग जिला अमृतसर बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से सस्ते दाम में अफीम खरीदकर लुधियाना, जालंधर, बरनाला व अमृतसर में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।