*👉🏻 कांग्रेसी नेता के पिता भी कोरोना संक्रमित* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 08 अप्रैल 2020-(एच.ई)- कांग्रेसी नेता दीपक अग्निश के पिता प्रवीण शर्मा (59) कोरोना से संक्रमित हो गए। जानकारी के अनुसार प्रवीण शर्मा को 2 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। जिसके बाद उनके टेस्ट किए गए जिसकी आज रिपोर्ट आई तो है वह कोरोना संक्रमित पाए गए। मिट्ठा बाजार में रहने वाले प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन भी इलाके में रहने वाले लोगों की जांच में जुट गया है ताकि पता चल सके कि कोई और व्यक्ति तो प्रवीण शर्मा के संपर्क में आने के कारण संक्रमित तो नहीं हुआ है। गौरतलब है कि प्रवीण शर्मा से पहले निजातम नगर के रहने वाले रवि छाबड़ा भी संक्रमित हुए हैं। रवि छाबड़ा की माता पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई थी। शहर में कोरोना संक्रमितों की गिनती बढ़ने के कारण प्रशासन भी हरकत में आ चुका है।