*👉🏻 नशीले पाउडर सहित एक काबू*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/टिंकू पंडित)- थाना भोगपुर की पुलिस ने नशीले पाउडर सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
थाना भोगपुर के प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित जीटी रोड भोगपुर गश्त पर थे कि किशनगढ़ की तरफ से पैदल आ रहे एक नौजवान को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख उक्त युवक वापस मुड़ने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अमन (26 साल) पुत्र सुच्चा राम निवासी गांव शेखे जालंधर बताया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि उससे पता किया जा सके कि वह नशा कहां से ले कर आता था और किसे सप्लाई देता था।

