*👉🏻 चाकू मार कर छात्र का कत्ल करने वाला तीन दिन के पुलिस रिमांड पर*
जालंधर,23 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-बुधवार दोपहर 2:15 बजे खिंगरा गेट स्थित कृष्णा टेलीकॉम पर बैठे सिद्धार्थ उर्फ वासु नाम के युवक का एक व्यक्ति ने चाकू मारकर कत्ल कर दिया था। जिसके बाद थाना तीन की पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार शाम ही आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया था। इसी मामले में आज पत्रकारवार्ता करते हुए एडीसीपी-1 परमिंदर सिंह भंडाल और थाना तीन के प्रभारी विजय कुंवरपाल ने बताया कि आरोपी पंकज गुप्ता उर्फ पंकू का मृतक युवक के पिता विकास राजपाल के साथ रुपयों का लेनदेन था। जब आरोपी कृष्णा टेलीकॉम पर गया तो वहां पर विकास का बेटा बैठा हुआ था। जिसके साथ आरोपी की किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई और गुस्से में आकर आरोपी ने वासु पर चाकू से वार कर दिया। घायल वासु को सत्यम अस्पताल दाखिल करवाया गया था। जहां इलाज दौरान वासु की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया जा सके।




