चंकी पांडे की बेटी को लांच करेंगे सलमान खान
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान चंकी पांडे की बेटी अनन्या को लांच करने जा रहे हैं। सलमान को इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। सलमान ने इंडस्ट्री में कई नये चेहरों को लांच किया है। कुछ साल पहले उन्होंने ‘हीरो’ फिल्म प्रोड्यूस की थी जिसमें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को लिया था। अब वह एक और स्टार किड को एक्टिंग करियर शुरू करने में मदद कर रहे हैं। सलमान और चंकी पांडे अच्छे दोस्त हैं। वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए अब उन्होंने उनकी बेटी अनन्या को लांच करने की जिम्मेदारी ली है।



