पैदल जा रहा व्यक्ति क्यों घबरा गया पुलिस को देख,पढ़ें पूरी खबर
जालंधर-(ज्ञान सिंह)थाना 8 की पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी सहित काली सड़क टी प्वायंट मौजूद था कि मुस्लिम कॉलोनी की तरफ से पैदल आ रहा व्यक्ति पुलिस को देख घबरा गया और वापिस मुड़ने लगा।जिसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई।आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ मनी निवासी अजीत नगर नज़दीक रोशन का भट्ठा के रूप में हुई है।आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

