*👉🏻 देहात पुलिस ने नशा तस्करों का ठप किया अवैध कारोबार* *👉🏻 अवैध शराब व अन्य सामान किया जब्त*
जालंधर,30 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस ने एक बार फिर से कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के शराब के अवैध कारोबार को खत्म कर दिया। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि डीएसपी दविंदर कुमार अतरी के दिशा-निर्देशों पर करवाई करते हुए फिल्लौर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने इंस्पेक्टर पवन कुमार, पुलिस पार्टी और एक्साइज विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आलोवाल दरिया मंडी क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी दौरान पुलिस ने 600 लीटर नाजायज शराब जो की तीन बड़ी ट्यूबों में भरी हुई थी के साथ 4 ड्रम लोहे के, 1 सिल्वर का पतीला, 2 प्लास्टिक पाइप व 2 प्लास्टिक के केन जब्त किए। जबकि 6800 किलो लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही नशा तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
