अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले आरोपी को मिली जमानत, बोला-आगे ऐसा गलती से भी नहीं करूंगा
मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश चौहान को कोर्ट ने बुधवार को जमानत मिल गई। सुरेश चौहान के वकील ने कोर्ट में बताया कि जमानत से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान सत्यापन से जुड़े कार्य पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब उसे जमानत मिलनी चाहिए। कोर्ट ने आरोपी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सुरेश को जमानत दे दी।
आरोपी पक्ष की ओर से कोर्ट में पेश अधिवक्ता जीपी गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान सुरेश ने कहा कि उसने जो कुछ भी किया है वह गुस्से में आकर किया। कोर्ट ने सुरेश से लिखित में आश्वासन लिया है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा।
साथ ही सुरेश ने यह भी आश्वासन दिया कि आगे से वह किसी भी नेता को थप्पड़ मारने जैसी गलती कभी नहीं करेगा। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत पर दे दी।

