*👉🏻 एग्जिट पोल:-एक बार फिर मोदी सरकार* *👉🏻 एग्जिट पोल देख विरोधियों के चेहरे मुरझाए* *👉🏻 पढ़ें खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,19 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम पड़ाव के बाद 542 सीटों पर खड़े उम्मीदवारों की तकदीर आज ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। जिसके बाद पूरे देश की निगाहें टीवी चैनलों पर चल रहे एग्जिट पोल पर टिकी हुई है। 23 मई को नतीजे आने से पहले ही टीवी चैनलों के एग्जिट पोल ने देश की जनता को नतीजों के बारे में बता दिया है। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर से मोदी सरकार ही आने वाली है।
रिपब्लिक चैनल के अनुसार भाजपा 305, कांग्रेस 124 और अन्य 87 सीटें ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टाइम्स नाउ के मुताबिक भाजपा 306, कांग्रेस 132 अन्य 104 सीटों पर जीतते नजर आ रहे हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक मोदी सरकार पूरे जोर-शोर से अपनी सरकार बनाएगी। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल देखने के बाद विरोधी पार्टियों के चेहरे मुरझा चुके हैं। जो पार्टियां चुनावों से पहले पूरे समर्थन से अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही थी। वह अब चुप होकर बैठ चुके हैं। बाकी 23 मई को भारतीय जनता के सामने सही नतीजे आ जाएंगे।