*👉🏻 वरेश मिंटू (भाजपा) को जिताया वार्ड निवासियों के प्यार ने* *👉🏻 नया वार्ड ही हार का कारण बना मेजर सिंह (कांग्रेस) के लिए*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-वार्ड नं-40 से भाजपा के उम्मीदवार वरेश मिंटू जीत गए हैं। मिंटू ने पिछले सालों में लोगों के साथ अपना सम्पर्क बनाये रखा था और उनके लिए कार्य भी किये थे। जिसका फायदा वरेश मिंटू को हुआ और वह जीत गए। कांग्रेस के उम्मीदवार स.मेजर सिंह के लिए यह वार्ड नया था और लोगों के साथ संपर्क बनाने के लिए उन्हें इतना समय भी नहीं मिला था जिस कारण वह हार गए। इसी वार्ड से दो बार पार्षद रह चुके दर्शनलाल भगत जोकि आम आदमी पार्टी से विधायक के चुनाव लड़े थे। उन्होंने नए चेहरे अजय कुमार को इस वार्ड से चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और पार्टी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। आइए आपको बताते हैं इस वार्ड से किसे कितने वोट मिले।
1-वरेश मिंटू (भाजपा)-2721
2-मेजर सिंह (कांग्रेस)-2042
3-अजय कुमार (आप)-238
4-गगन कुमार पाहवा (आज़ाद)-25
5-नोटा-54
