कहीं आपकी मेहनत पर पानी न फिर जाए, कोई वजूद नहीं हैं इन यूनिवर्सिटीज की डिग्री का

कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को यह भी ध्यान रखना है कि कॉलेज का चयन जांच परख कर करें। अकसर ऐसे छात्र धोखे का शिकार होते हैं, जो कम नंबर आने की वजह से अपने क्षेत्र की यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाते।
इसके बाद जरिया रह जाता है डिस्टेंस एजुकेशन या अन्य क्षेत्रों में दूर-दराज बने संस्थान। रीजन के छात्र धोखे का शिकार न हो जाएं, इसके लिए पीयू ने फर्जी यूनिवर्सिटिज का ब्यौरा हैंड बुक में दिया है। 24 ऐसी यूनिवर्सिटी हैं जिन्हें फर्जी करार देते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
वहीं हाल ही में सीएमजे यूनिवर्सिटी शिलांग की मान्यता भी पीयू ने रद्द कर दी है यानी 2015-16 सेशन के बाद जारी हुई डिग्रियां पीयू में मान्य नहीं होंगी। देश भर से पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट आते हैं।
ऐसे में पीयू ने पहले की फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी कर हिदायत दे दी है कि ब्लैक लिस्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री लेकर कोई भी छात्र पीयू न आए और न ही आवेदन करे। ऐसी यूनिवर्सिटीज के पास आउट को दाखिला देने का पीयू में कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।
फर्जी संस्थान, जिनकी डिग्री का नहीं है कोई वजूद
– मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा बिहार
– कमर्शियल यूनिवर्सिटी, दरियागंज दिल्ली
– यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी, दिल्ली
– वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
– एडीआर सेंट्रीक ज्यूरिडिशियल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, दिल्ली
– बदगावनी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
– सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, केरल
– राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
– डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन, कलकता
– इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, ठाकुर पुरकर, कलकता
– वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
– महिला ग्राम विद्यापीठ, प्रयाग इलाहाबाद
– गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग इलाहाबाद
– नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स, कानपुर
– नेताजी सुभाष चंद्र बॉस यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ यूपी
– उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां मथुरा
– महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
– इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, नोएडा उत्तर प्रदेश
– गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन, उत्तर प्रदेश
– नभारत शिक्षा परिषद, रोरकेला
– नॉर्थ ओडिसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उड़ीसा
– भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ यूपी

