*👉🏻 गांजे सहित ऑटो चालक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर, खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने 6 किलो गांजा सहित एक ऑटो चालक को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी डी. सुडरविली ने बताया कि थाना 8 और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में नाकाबंदी की हुई थी। तभी पठानकोट चौक की तरफ से एक ऑटो आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया तो ऑटो चालक अपने ऑटो को गुज्जा पीर की तरफ भगा ले गया। रास्ते में ऑटो चालक ने अपने पैरों में पड़े हुए मोमी लिफाफे को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस पार्टी ने पीछा कर ऑटो चालक को काबू कर लिया और लिफाफे की तलाशी ली। तलाशी लेने पर लिफाफे में से 6 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े हुए ऑटो चालक की पहचान रजिंदर सिंह राजा पुत्र बलदेव सिंह निवासी किराएदार बलियां वाले रविदास नगर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
