*👉🏻 न्यू मॉडल हाउस में स्थित एक घर में हुई लाखों की चोरी* *👉🏻 माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए गया था पूरा परिवार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते न्यू मॉडल हाउस में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए। जानकारी देते हुए घर मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि उनका स्क्रैप का कारोबार है।
आज लेबर ना आने के कारण वे बेटे को घर पर छोड़ बाकी परिवार के सदस्यों सहित माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए चले गए। बैंक का थोड़ा सा कार्य था जिसे निपटाने के बाद बेटा कुलदीप भी 12:00 बजे नकोदर बाबा मुराद शाह चला गया। दोपहर 1:00 बजे जब वह घर वापस आया तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद बेटे ने घर में चोरी होने की सूचना अपने पिता को दी।
सूचना मिलते ही धर्मेंद्र परिवार सहित वापिस आए और थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भगवंत भुल्लर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। धर्मेंदर के अनुसार उनके लॉकर में 6 लाख रुपये की नकदी और उनके पिता के लॉकर में ₹80,000 की नकदी व सोने के गहने पड़े थे। चोर घर से 9-10 लाख रुपये के करीब नकदी व गहने चुरा ले गए हैं। पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी की जांच कर रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।

