50 ट्रकों में 900 टन शराब भरकर बैंक पहुंचा शख्स-बैंक वालों को लेनी पड़ी पूरे 8 करोड़ की शराब
नई दिल्ली( हैडलाइन ब्यूरो)जब एक शराब कंपनी बैंक को बकाया कर्ज नहीं लौटा पाई तो उसने बैंक को 900 टन श’राब देकर अपना कर्ज उतारा। यह वाकया, साउथ वेस्ट चीन के सिचुआन इलाके का है। यहां की एक शराब कंपनी पर बैंक का 80 लाख युआन ( 8 करोड़ रुपए) कर्ज था।
कंपनी पर जब कर्ज चुकाने का दबाव बना तो उसने अपने स्टॉक में रखी लगभग 900 टन श’राब बैंक को सौंप दी और ऐसा करके उसने अपना कर्ज खत्म कर लिया।
दो साल तक कोर्ट में चली सुनवाई :
साल 2016 के अंत में जब बैंक ने अपने कर्ज का ब्यौरा फाइल किया तो पता चला कि एक शराब कंपनी पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है और कंपनी कर्ज नहीं चुका रही है। बैंक ने उस कंपनी के खिलाफ अदालत में मामला दायर कर दिया और लगभग दो साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कंपनी को दोषी ठहराते हुए जल्द से जल्द कर्ज लौटाने के आदेश दिए। साथ ही, कर्ज न चुकाने पर अदालत ने कंपनी से जुड़ी 4 शराब कंपनियों को नीलाम करने के आदेश दिए। कंपनी पर 8 करोड़ रुपए का कर्ज था, जबकि ब्याज बढ़ता जा रहा था।
बैंक को सौंपी 9.95 करोड़ रुपए की शराब : बैंक के आदेश के बावजूद कोई भी शराब कंपनी को खरीदने के लिए तैयार नहीं हुआ तो बैंक ने फिर से कंपनी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आखिरकार कंपनी ने बैंक से कहा कि उनके स्टॉक में लगभग 900 टन श’राब है, जिसे वे अपने कब्जे में ले सकते हैं। काफी सोच विचार के बाद बैंक ने शराब अपने कब्जे में लेने के लिए हामी भर दी, जिसका कुल मूल्य लगभग 9.94 मिलियन युआन ( लगभग 9 करोड़ 95 लाख रुपए) है।
बैंक तक पहुंचाई गई शराब : यह 900 टन श’राब फिजिकली बैंक तक ट्रांसपोर्ट के जरिए पहुंचाई गई। इसके बाद बैंक ने श’राब कंपनी का सारा लोन राइट-ऑफ कर दिया।

