*👉🏻 एसएसपी नवजोत माहल ने 176 एचसी को एएसआई के स्टार लगाकर किया प्रमोट* *👉🏻 सभी कर्मचारियों को समाज से नशा खत्म करने की चुकाई कसम* *👉🏻 पढ़ें खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,27 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)-डीजीपी पंजाब, और आईजी जालंधर रेंज दफ्तर की तरफ से जारी आदेशों पर एसएसपी जालंधर नवजोत सिंह माहल ने 176 एचसी को एएसआई के स्टार लगाकर प्रमोट किया। 
पाइपिंग सेरेमनी के तहत प्रमोट हुए सभी मुलाजिमों को एसएसपी ने बधाई दी और उन्हें समाज से नशा खत्म करने की कसम चुकाई। एसएसपी ने प्रमोट हुए सभी एएसआई को कहा कि वह अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते सभी इलाकों का दौरा कर जांच करें कि कहीं किसी क्षेत्र में कोई नशे की बिक्री तो नहीं हो रही। अगर कोई युवक नशा करने का आदी है तो उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया जाए। 
इस मौके पर पीपीएस एसपी रविंदर पाल संधू,डीएसपी सुरिंदर पाल, मक्खन सिंह, श्रीमती वत्सला गुप्ता, लखवीर सिंह, रंजीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

