*👉🏻 5 किलो अफीम सहित ड्राइवर काबू* *👉🏻 राजस्थान से अफीम लाकर मोगा, जालंधर और लुधियाना में करता था सप्लाई* *👉🏻 पढे पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,1 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआई-1 की टीम ने 5 किलो अफीम सहित कंटेनर ड्राइवर को काबू किया है। पत्रकारवार्ता दौरान डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि अवनीत गिरी उर्फ धनिया पुत्र देवगिरी निवासी न्यू कंपनी बाग टिब्बा रोड जिला लुधियाना राजस्थान से अफीम लेकर आ रहा है।
अवनीत गिरी के मोगा के नशा तस्करों के साथ भी संबंध हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने मैकडॉनल्ड टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर अशोका लेलैंड कंटेनर नंबर पीबी-10-जीजेड-6275 को रोका, जिसे अवनीत गिरी चला रहा था। कंटेनर में हायर कंपनी के फ्रिज लोड किए हुए थे। तलाशी लेने पर कंटेनर के कैबिन में से पुलिस पार्टी को 5 किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान से अफीम लाकर मोगा, जालंधर और लुधियाना में सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी पर थाना कैंट में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्रकारवार्ता दौरान एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
