*👉🏻 शहीद एसटीएफ कांस्टेबल गुरदीप सिंह की अंतिम अरदास में पहुंचे डीजीपी, एडीजीपी, व विधायक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,10 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव जानिया में नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ के कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह की अंतिम अरदास में आज विभिन्न संस्थाओं के लोग पहुंचे। देओल नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में अंतिम अरदास के दौरान डीजीपी दिनकर गुप्ता, आईजी एसटीएफ आर.के जायसवाल,पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, विधायक सुशील रिंकू सहित सैकड़ों लोगों ने शहीद गुरदीप सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की।
इस मौके पर सभी ने शहीद के परिवार से संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शहीद के परिवार से कहा कि वह हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं। गुरदीप सिंह ने पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं पूरी इमानदारी से निभाई थी। गुरदीप सिंह ने बड़ी ही बहादुरी से नशा तस्करों का मुकाबला किया था। पंजाब पुलिस को हमेशा शहीद गुरदीप सिंह पर गर्व रहेगा।