*👉🏻 शराब पीने से रोकना व्यक्ति को पड़ा महंगा, शराबियों ने चाकू मार उतारा मौत के घाट* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,30 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत आते राजा गार्डन में 15-20 शराबियों ने एक व्यक्ति को चाकू मार मौत के घाट उतार दिया। जानकारी देते हुए मृतक के साले श्रीधर ने बताया कि उनका जीजा महेश पुत्र नंदराम निवासी राजा गार्डन फैक्ट्री से काम खत्म कर वापस घर लौटा था, तो उसने देखा कि उनके घर के बाहर फोरमैन सूरज अपने
15-20 साथियों के साथ शराब पी रहा था और हंगामा कर रहा था। महेश ने उन्हें बाहर जाकर शराब पीने के लिए कहा तो सभी ने मिलकर महेश को पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए अचानक ही उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू निकाल महेश पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में तुरंत ही महेश को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
