*👉🏻 पीने वाले पानी की किल्लत से आहत इलाका निवासी करेंगे निगम का घेराव*
जालंधर,4 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- पिछले 10 दिनों से पीने वाले पानी की किल्लत से परेशान होकर इलाका निवासियों ने बाल्टियां खड़का कर नगर निगम के खिलाफ रोष जाहिर किया।जानकारी देते हुए बस्ती गुजां के वार्ड नंबर 46 में पड़ते बावड़िया मोहल्ला के निवासी वीना रानी, सुनीता , रंजीत कौर, कुलदीप कौर, सुषमा, कृष्णा, तुलसी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा। जिसके बारे में इलाका पार्षद को भी बताया जा चुका है। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया। आहत इलाका निवासियों ने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का हल ना निकाला गया तो वह नगर निगम का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों में शामिल समता,कविता,शिवानी,मनीषा,पिंकी ने कहा कि आज निगम अधिकारियों को जगाने के लिए उन्होंने मोहल्ले में खाली बाल्टियां खड़का कर प्रदर्शन किया ताकि पार्षद और निगम अधिकारी नींद से जागे और इस समस्या का हल करें।
