*👉🏻 मंदिरों पर हमले करवा कर हिन्दू-मुस्लिम के बीच तनाव पैदा करवाने की रची जा रही साजिशें:शिवसेना समाजवादी* *👉🏻 राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देषों पर पंजाब भर में डीसी को सौपेंगे ज्ञापन: राजेश रिंकू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 अगस्त 2021-(एच.ई)-भारत सभी धर्मों का सम्मान करने वाला देश है, यहां पर सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते है लेकिन देश विरोधी ताकतें धर्म के नाम पर फूट डालने की कोशिशें करने से बाज नहीं आती।
उक्त बातों का प्रगटावा शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने पत्रकारवार्ता दौरान कही। रिंकू ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान पाकिस्तान में हिन्दूओं के मंदिरों पर हमला करवाया गया। जिससे हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद बंगलादेश में हिन्दू मन्दिरों को निशाना बनाया गया। जिससे हिन्दूओं के दिलों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी में बैठी भारत विरोधी ताकतें ऐसा करके हिन्दूओं और मुस्लिम भाईचारे के बीच दरार पैदा कर रही है, लेकिन हमें इससे सावधान रहना होगा। सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने कहा कि देश विरोधी ताकतों के एजेंट भारत में भी छिपे बैठे है। पाक व बंगलादेश में मन्दिरों पर हमला करवा कर ऐसे हालात पैदा किये जा रहे है, जिसके तहत भारत में हिन्दू-मुस्लिमों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्य पहले ही हिन्दू-मुस्लिमों के बीच दंगों का संताप झेल चुके है। ऐसा दोबारा दोहराने के प्रयत्न हो रहे है। रिंकू ने कहा कि शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देषों पर आने वाले दिनों में पंजाब के सभी डीसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें मांग रखी जाएगी कि भारत इस मामले में हस्तक्षेप करे और किसी और देश में हिन्दूओं के मंदिरों पर हमला न हो। उन्होंने कहा कि हिन्दू व मुस्लिम भाईचारे को इस प्रति सावधान रहना चाहिए क्योंकि भारत में सभी आपसी भाईचारे का प्रतीक है। हमें आपसी प्यार बढ़ा कर देश विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
