*👉🏻 रात 12 बजे बुटीक में लगी आग, लाखों का नुकसान*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- दिलबाग नगर नजदीक साजन पैलेस के पास बुटीक की पहली मंजिल में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रात 12:00 बजे के करीब दिलबाग नगर में सेल्फ स्टाइल बुटीक की पहली मंजिल में आग लग गई। जिसकी सूचना आस पड़ोस वालों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण बुटीक का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

