*👉🏻 31 मार्च तक स्कूल बंद रखने के आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर होगी कार्रवाई, निजी स्कूलों पर नजर बनाए रखने के लिए जिलाधीश ने बनाई 17 विशेष टीमें* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 21 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)-जिलाधीश जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों को इकट्ठा होने पर रोक लगाने संबंधी जिले के सभी निजी स्कूलों को 31 मार्च तक पूर्ण बंद रखने संबंधी 17 टीमों का गठन किया है। जिलाधीश ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब सरकार द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ निजी स्कूलों द्वारा इन आदेशों की उलंघना की गई है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए जिलाधीश द्वारा 17 विशेष टीमों का गठन किया गया है जो निजी स्कूलों पर पूरी तरह से नजर बनाए रखेंगे ताकि वह सरकार के आदेशों की उल्लंघना ना कर सके। अगर कोई निजी स्कूल सरकारी आदेशों की उल्लंघना करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश ने कहा कि पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है और इस खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले में 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। जिलाधीश द्वारा बनाई गई विशेष टीमों के अधिकारियों के नाम और नंबर नीचे दिए गए हैं।
