*👉🏻 रविदास पार्क में नशे की ओवरडोज़ से मरे युवक को नशा सप्लाई करने वाले काबू*

जालंधर,25 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-बीते दिनों थाना छह के अंतर्गत आते रविदास पार्क नज़दीक आबादपुरा में एक युवक की नशे की ओवरडोज़ के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले को हल करते हुए थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने नशा सप्लाई करने वाले तस्कर को 105 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 डी. सुडरविली ने बताया कि जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी लतीफपुरा की मौत के बाद इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने जांच की तो पता चला कि दर्शन दीप सिंह उर्फ दर्शी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी एफसीआई कॉलोनी जीटीबी नगर और अभिजोत उर्फ रिक्की पुत्र दलजीत सिंह निवासी शहीद उधम सिंह नगर दोनों मृतक के दोस्त है और मृतक के पैसों से नशा खरीद कर लाते थे। खुद भी नशा करते थे व मृतक को भी नशा करवाते थे। यह दोनों 10 साल से नशा कर रहे हैं व कई बार नशा छुड़ाओं केंद्र में दाखिल हो चुके हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दीपक उर्फ दीपा निवासी दशमेश नगर के पास से नशा खरीद कर लाते है। जिसकी वजह से जसप्रीत की मौत हुई है। एएसआई कमलजीत सिंह ने गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास से तस्कर दीपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर तलाशी ली तो वहां से 105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
——————————————–
*तस्कर दीपा क़त्ल केस में उमर कैद की सजा पर है और बेल पर आया हुआ है*
तस्कर दीपक कुमार दीपा थाना बस्ती बावा खेल से साल 2011 में कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहा है और साल 2015 में जमानत पर बाहर आकर नशा तस्करी कर रहा है।

