पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने लगाया धरना
नकोदर (अशोक कक्कड़) जालंधर से बरनाला बठिंडा नेशनल हाई -वे 71 को फोर लेन करते समय रास्ते में आ रहे गांव की लिंक रोड को बांध करने की विरोध में पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तत्वाधान में सैंकड़ो लोगो ने एस डी एम् नकोदर के दफ्तर में धरना लगा प्रदर्शन किया तथा मांग पत्र सौंपा धरने में गांब मालड़ी,मेहमूद पुर ,हुसैन पुर हेरा ,तलवंडी भरो कोटला जंगा ,मुधा गांव तथा अन्य सथानो के लोग शामिल थे
धरना लगाने वालों ने आरोप लगाया की सड़क ६-७ फुट ऊँची बनाई जा रही है परन्तु गांव को जाती लिंक रोड को रास्ता नहीं दिया जा रहा ।ओवर ब्रिज बना रास्ते नहीं दिए जा रहे रास्ते न मिलने के चलते लोगो की मुश्किलें बढ़ गयी है गांव को जाने के रास्ते बंद हो गए है ।स्कूल को जाने वाले बच्चो,अनाज मंडी को जाने वाले किसानो प्रतिदिन कार्यो को जाने वाले मजदूरों की समस्याओ का सामना करना पड रहा है। तथा सड़क निर्माण करने वाले तथा प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
एस डी एम् नकोदर द्वारा भरोसा दिए जाने पर की उनकी मांग को वो केंद्र सरकार को भेज देंगी तथा रोड बनाने वाली कम्पनी को हिदायत करेगी कि जब तक फैसला न हो तब तक गांव को जाती लिंक रोडो के समक्ष मिटटी ना डालें धरना करियो ने धरना समापत कर दिया।
धरने को पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेता हरमेश माल्दी ,हरपाल बिट्टू ,पेंडू मजदूर यूनियन के तेरसमे पीटर दिहाती मजदूर सभा के दर्शन नहर कीर्ति किसान यूनियन के संतोख सिंह तगड़ ,जमरूही किसान सभा के मनोहर सिंह तथा हरदर्शन सिंह ,बलदेव सिंह ,संतोख सिंह मुधा अवतार सिंह प्रीतम सिंह बलविंदर सिंह मेहमूद पुर ,सतवंत सिंह कोटला जंगा ,सुखविंदर सिंह हेरा ,जोगिन्दर सिंह बिल्लीचुहरमि ,तथा रणवीर सिंह तथा मेजर सिंह तलवंडी भरो ने सम्बोदित किया।


