*👉🏻 बच्चे को सांप ने काटा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,16 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- गली में खेल रहे साढे़ 6 साल के लड़के को सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्चे का इलाज कर रही डॉक्टर हरवीन कौर ने बताया कि दोपहर बाद अस्पताल में एक साढे 6 साल के बच्चे को लेकर उसके परिजन पहुंचे और उन्होंने कहा कि बच्चे को सांप ने काट लिया है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही बच्चे का इलाज शुरू कर दिया।
जख्मी बच्चे अंश सिंह के पिता धीरज सिंह निवासी बस्ती बावा खेल ने बताया कि उनका बच्चा स्कूल से वापस आकर खाना खाने के बाद जैसे ही गली में खेलने के लिए निकला तो दरवाजे के पास पहुंचते ही उसे सांप ने काट लिया। बच्चे की चीखें सुनकर वह बाहर निकले तो उन्होंने एक सांप को जाते हुए देखा। जिसके बाद वह बच्चे को तुरंत ही सिविल अस्पताल में ले आए। जहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि बरसाती मौसम में सांप द्वारा काटे जाने के कितने ही मामले सामने आते हैं। जिसमें घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में किया जाता है। नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि शहर के सभी इलाकों में फैली हुई जंगली बूटी को साफ कराया जाए और दवाई का छिड़काव किया जाए ताकि कीड़े मकोड़े खत्म हो।

