छुट्टियां मनाने डल्हौजी गये परिवार के सदस्य और पीछे घर में क्या हो गया….जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

जालंधर-थाना एक के अंतर्गत पड़ते न्यू अमन नगर में चोरों ने ताला बंद एक घर को निशाना बना गहनों को चुरा लिया।
जानकारी देते हुए न्यू अमन नगर बैंक वाली गली में रहते राजिंदर भंडारी ने बताया कि उनका भाई परिवार सहित डल्हौजी घूमने गए हुए हैं और आज सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि आपके भाई के घर चोरी हो गई है।जब आकर देखा तो मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और गहने चोरी हो चुके थे।चोर छत की ग्रिल तोड़ घर मे घुसे और वारदात को अंजाम दिया।चोर गहने तो चुरा ले गए लेकिन अलमारी में पड़ी 25 हज़ार की नकदी को छोड़ गए।पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही थी।
