*👉🏻 जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में थाना प्रभारियों के हुए तबादले, इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को थाना रामामंडी का चार्ज सौंपा गया* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,01 अप्रैल 2022-(प्रदीप भल्ला)-
कमिश्नरेट पुलिस में कई थानों के प्रभारियों का तबादला हुआ है। थाना छह के प्रभारी को थाना डिवीजन नंबर एक का चार्ज सौंपा गया है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी को थाना डिवीजन नंबर दो में भेजा गया है। बस्ती बावा खेल के प्रभारी को थाना 4 में नियुक्त किया गया है। थाना 7 के प्रभारी को थाना 5 का चार्ज दिया गया है। रामा मंडी के प्रभारी को थाना 6 का चार्ज दिया गया है। कैंट के प्रभारी को बस्ती बावा खेल, थाना चार के प्रभारी को भार्गव कैंप में भेजा गया है और इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को थाना रामामंडी का चार्ज सौंपा गया है। इसी प्रकार थाना सदर, कैंट व अन्य थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

