*👉🏻 चौधरी संतोख सिंह अंडर प्रेशर* *👉🏻 टिकट बदलने की खबरों के डर से आज राणा गुरजीत सिंह संग पहुँच सकते है रिंकू के द्वार !* *👉🏻 उधर के.पी ने किया चौधरी का बी.पी लो ..!*

जालंधर,7 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- रूठे विधायकों को मनाने के लिए चौधरी संतोख सिंह तैयारी कर रहे हैं राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर लोकसभा सीट रि-व्यू पर होने की खबरों के डर के कारण चौधरी संतोख सिंह आज शाम राणा गुरजीत सिंह के संग विधायक सुशील रिंकू के घर जाने वाले हैं!
दूसरी तरफ कांग्रेस की जालंधर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार को बदलने की तैयारी की खबरें भी अखबारों की सुर्खियां बन चुकी हैं। इसके अलावा केपी की बगावत ने
भी चौधरी संतोख सिंह का बीपी लो किया हुआ है। जिस कारण चौधरी संतोख सिंह अंडर प्रेशर हो चुके हैं। इसीलिए चौधरी संतोख सिंह रूठे हुए विधायकों और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भाग दौड़ शुरू कर चुके हैं। दूसरी तरफ हाईकमान भी जालंधर सीट पर पूरी तरह से नजर गड़ाए हुए हैं और पल-पल की जानकारी हासिल की जा रही है। हाईकमान भी पूरी तरह से यह सोचने पर मजबूर हो चुका है कि कहीं उन्होंने चौधरी संतोख सिंह को उम्मीदवार घोषित कर कोई गलती तो नहीं कर दी, क्योंकि चौधरी
संतोख सिंह को उम्मीदवार घोषित करने के बाद जालंधर में कांग्रेस पार्टी में विरोध शुरू हो चुका है, जोकि अखबारों की सुर्खियां भी बन चुका है। इसीलिए अपनी सीट को बचाए रखने और चुनावों में हार का मुंह ना देखना पड़े इस बात को लेकर चिंतित चौधरी संतोख सिंह रूठे हुए विधायको, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर शुरू कर चुके हैं। अब देखना यह है कि क्या चौधरी संतोख सिंह को अपनी ही पार्टी के लोगों का समर्थन मिल पाएगा या नहीं।