*👉🏻 बंबीहा ग्रुप के बाद गौंडर ग्रुप ने मनकीरत औलख पर लगाया सिद्दू मूसेवाला को मरवाने का इल्ज़ाम, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट* *👉🏻 देखें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 30 मई 2022-(एच.ई)- अलग-अलग गैंगस्टर ग्रुप द्वारा सिद्दू मूसेवाला की हत्या का इल्जाम पंजाबी गायक मनकीरत औलख पर लगाया गया है। रविवार देर शाम पहले बंबीहा ग्रुप ने एक पोस्ट डाल कर लिखा था कि पंजाबी गायक मनकीरत औलख का इस हत्याकांड के पीछे हाथ है।
अब गौंडर ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर कहा है कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई रुपयों के लिए बेकसूर लोगों को मारते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपने साथियों की मौत का बदला लिया है, यह सब झूठ है। वह लोग सिर्फ पैसों के लिए ही लोगों को मार रहे हैं। इस हत्याकांड के पीछे पंजाबी गायक मनकीरत औलख का हाथ है, क्योंकि उसकी गोल्डी बराड़ और बिश्नोई के साथ सांठगांठ है। वही बड़े पंजाबी सिंगर के कांटेक्ट नंबर उन्हें मुहैया करवाता है और फिरौती के लिए फोन करवाता है। अगर पुलिस सही तरीके से जांच करें तो सच सामने आ जाएगा।
