*👉🏻 लड़की उठाने आये नशेड़ी युवक की लोगों ने की छित्तर परेड़* *👉🏻 खबर संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,4 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते अवतार नगर की गली नंबर 7 में एक 12-13 साल की लड़की को जबरदस्ती ले जाने लगे युवक की लोगों ने धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
जानकारी के अनुसार लड़की घर से सामान लेने के लिए निकली थी। तभी गली में एक नशेड़ी युवक ने उसे पकड़ा और जबरदस्ती ले जाने लगा। लड़की ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की की चीखें सुन आसपास और लड़की के परिजन घर से बाहर निकले और नशेड़ी युवक को काबू कर उसकी छित्तर परेड की। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को काबू कर थाने ले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी।