*👉🏻 गुरुद्वारा से गोलक उठा ले गए चोर*
जालंधर,13 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते सूर्या एंक्लेव में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से दो चोर चढ़ावे वाली गोलक चुरा ले गए। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मस्सा सिंह ने बताया कि सुबह 4:30 बजे जब गुरुद्वारा साहब में आए तो देखा कि गुल्लक मौजूद नहीं थी और गुरुद्वारा साहिब की खिड़की भी टूटी हुई थी। गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि रात 2:00 बजे दो चोर गुरुद्वारा साहिब की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और गुल्लक उठा ले गए। गुरुद्वारा से चुराई हुई गुल्लक 1 किलोमीटर दूर से बरामद हो गई। लेकिन उसमें से चढ़ावा गायब था। प्रधान मस्सा सिंह ने बताया कि हर महीने गुल्लक को खोला जाता है और चढ़ावे की गिनती की जाती है। पिछले महीने 18 जून को गोलक खोली गई थी जिसमें से 80 हज़ार रुपये चढ़ावा निकला था। लेकिन इस बार कार्यक्रम भी ज्यादा हुए थे और चढ़ावा भी ज्यादा चढ़ा था जिस कारण कम से कम 1 लाख रुपये कि नकदी गुल्लक में मौजूद थी। चोरी की सूचना रामा मंडी थाने को दे दी गई है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा साहब के बिल्कुल सामने सूर्या एंक्लेव चौकी की दीवार लगती है लेकिन फिर भी चोर बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दे निकल गए।
