*👉🏻 काउंटर इंटेलिजेंस ने कश्मीर से पंजाब में तस्करी हो रही 8.56 क्विंटल भुक्क़ी को किया बरामद* *👉🏻 ट्रक में सेबों की पेटियों के नीचे छिपा कर लाई जा रही थी बड़ी खेप*
जालंधर,30 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-दिसंबर महीने में काउन्टर इंटेलिजेंस ने राष्ट्रीय मार्गों द्वारा सप्लाई हो रही नशे की तीसरी बड़ी खेप बरामद की है।नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए पंजाब पुलिस के काउन्टर इंटेलिजेंस विभाग ने कश्मीर से पंजाब भेजी जा रही 8.56 क्विंटल भुक्की की खेप ज़ब्त की है। यह खेप कश्मीरी सेबों के 1020 बक्सों के नीचे छिपा कर लाई जा रही थी। पुलिस टीम ने एक दोषी मुनीश कुमार (30) पुत्र कमल राज निवासी गाँव फतिहगढ जिला पठानकोट को इस खेप के साथ जालंधर के भोगपुर कस्बे के पास से
खड़े ट्रक में से गिरफ्तार किया है। प्रेस रिलीज द्वारा ए आई जी काउन्टर इंटेलिजेंस हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पंचायती मतदान को देखते हुए पुलिस पार्टियां को विशेष चैकिंग के लिए तैनात किया गया था। खख ने बताया कि इस चैकिंग के दौरान विंग को एक मुखबिर से सूचना मिली कि पचरंगा के गजल ढाबे का मालिक जसबीर सिंह जो अपने साथियों मज़हर शाह निवासी राजौरी कश्मीर और अन्य के साथ मिल कर चूरापोस्त की तस्करी कश्मीर से पंजाब की ओर करता है। आज एक टाटा सफारी गाड़ी नंबर पी बी 08 8007 में सवार हो कर एक ट्रक नंबर पी बी 05 एल 5949 द्वारा एक बड़ी खेप लाकर भोगपुर इलाके में बाँटने जा रहे थे और इस समय ग़ज़ल ढाबे के पास खड़े हैं। अगर मौके पर रेड की जाये तो नशों की बड़ी खेप जब्त की जा सकती है। एआईजी. ने बताया कि खबर भरोसे योग होने के कारण यह जानकारी जालधर
ग्रामीण पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल के साथ सांझा की गई और काउन्टर इंटेलिजेंस विभाग जालंधर और पुलिस थाना भोगपुर के कर्मचारियों को एक सांझी टीम बनाकर नशीले पदार्थों की खेप को जब्त करने और तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया।
खख ने आगे बताया कि जब पुलिस टीम रेड करने के लिए ढाबे के पास पहुंची तो पुलिस को देखते ही जसबीर और मज़हर मौके पर टाटा सफारी गाड़ी में से निकल कर भाग गए। लेकिन पुलिस ने मौके से ट्रक चालक मुनीश को नशे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
