*👉🏻 अवैध निर्माण पर चला बिल्डिंग विभाग का पीला पंजा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने आज पंजाब एवेन्यू इलाके में अवैध तौर पर बनाई जा रही चौपाटी पर कार्रवाई करते हुए वहां पर बनाई गई दुकानों को गिरा दिया। जानकारी देते हुए
इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की पंजाब एवेन्यू में अवैध तौर पर चौपाटी बनाई जा रही है। जिसमें कुछ दुकानें बन चुकी हैं। कई बार इन लोगों को नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने नोटिस की कोई परवाह नहीं की। इसीलिए आज नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर अवैध बनाई गई दुकानों को गिरा दिया गया है।

