*👉🏻 5 किलो अफीम और एक कार सहित उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्कर काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,16 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना आदमपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक आल्टो कार में 5 किलो अफीम लेकर आ रहे दो नशा तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना आदमपुर के प्रभारी एसआई जरनैल सिंह पुलिस पार्टी सहित हरिपुर की नहर के पुल पर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक ऑल्टो कार हरिपुर के कच्चे रास्ते की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी को देख कार चालक ने कार को तेज रफ्तार में वापिस मोड़ना शुरू कर दिया।
तभी कार का एक टायर खेतों में फंस गया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने कार में सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर कार की तलाशी ली तो उसमें से 5 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र हजरत अली निवासी गोरा केठवरा लखनऊ उत्तर प्रदेश और रामसहाय पुत्र जगजीवन निवासी राधिकापुर लखनऊ उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

