*👉🏻 जिलाधीश के आदेशों को नहीं मानते जालंधर के कुछ प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,12 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब बंद के चलते कल जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जिलाधीश जालंधर द्वारा जारी किए गए हैं। मगर शहर के कुछ प्राइवेट स्कूल जिलाधीश के आदेशों को नहीं मानते हैं। महावीर मार्ग पर स्तिथ एक प्राइवेट स्कूल की मैनेजमेंट ने कल बच्चों को तो छुट्टी कर दी है लेकिन स्कूल स्टॉफ को कल स्कूल बुलाया गया है। अगर कल कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है तो स्कूल स्टॉफ किस तरह सुरक्षित होगा।
सुबह तो टीचर्स व स्कूल स्टॉफ स्कूल पहुंच जाएगा लेकिन छुट्टी के वक़्त वह लोग घर कैसे जाएंगे। क्योंकि विरोध प्रदर्शन करने वाले तो सभी तरफ रोड ब्लॉक कर प्रदर्शन करेंगे। इस हालात में स्कूल स्टॉफ को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी होगी। जिलाधीश ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दे दिए हैं। अगर कल को कोई स्कूल प्रबंधन स्कूल खोलता है या अपने स्टॉफ को स्कूल बुलाता है और कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेवार स्कूल प्रबंधन होगा। जिलाधीश को चाहिए कि अगर कल कोई स्कूल उनके आदेशों की अनदेखी करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
