*👉🏻 48 लाख रुपए की लूट के मामले में नामजद तीसरा आरोपी भी काबू, साढे 13 लाख रुपए की राशि बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों सोनू निवासी बस्ती शेख से 48 लाख रुपए की नकदी लूटने वाले तीसरे आरोपी को भी सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बाकी बची साढे 13 लाख रुपए लूट की राशि भी बरामद कर ली है।
जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते दिनों एनआरआई जसवंत सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी रोज पार्क गुलाब देवी रोड को 48 लाख रुपए की राशि देने आ रहे सोनू निवासी बस्ती शेख से तीन लुटेरों ने हमला कर नकदी लूट ली थी। इसी मामले में दो आरोपियों को पहले ही काबू कर उनके पास से 31 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। जबकि आरोपियों का तीसरा साथी फरार चल रहा था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनके तीसरे साथी गुरु ध्यान सिंह उर्फ अमन बुक पुत्र हरमेश सिंह निवासी कनाल कॉलोनी कपूरथला रोड को गिरफ्तार कर उसके पास से साढे 13 लाख रुपए की राशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कल घास मंडी चौक से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने बताया की वारदात का मास्टरमाइंड अमित ही था इसीलिए उसने अपने हिस्से में 20 लाख रुपए रखे थे।अमित और गुरु ध्यान दोनों दोस्त हैं। अमित ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी साजिश रची थी।
