*👉🏻 7 सितंबर को पंजाब बंद की कॉल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,5 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- नैशनल वाल्मीकि सभा की तरफ से 7 सितंबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। नैशनल वाल्मीकि सभा से सुभाष सोंधी व ऋषि सोंधी ने बताया कि कलर्स चैनल पर चल रहे धार्मिक सीरियल राम सिया के लव कुश में महर्षि भगवान वाल्मीकि महाराज जी के बारे में गलत दिखाया गया है और साथ ही साथ वाल्मीकि इतिहास के बारे में भी गलत दिखाया गया है। जिसके रोष स्वरूप आज नैशनल वाल्मीकि सभा द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया है कि 7 सितंबर को रोष स्वरूप पंजाब बंद किया जाएगा। अगर कलर्स चैनल पर इस धारावाहिक को बंद ना किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस बैठक में वाल्मीकि भाईचारे के लोग उपस्थित थे।
