*👉🏻 13 पॉजिटिव मरीज इन क्षेत्रों के रहने वाले हैं* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर में आज कोरोना के कुल 38 मामले सामने आए हैं। मंगलवार सुबह पहले शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। जिसके बाद दोपहर को 13 और नए मामले सामने आए हैं। इन 13 पॉजिटिव मरीजों में 8 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है। यह सभी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले हैं। 13 मरीजों में से सैनिक विहार से 4, अर्जुन नगर से 2, देओल नगर से 1, सूर्या एंक्लेव से 1, रेरु पिंड से 1, महाराजा गार्डन से 2 और कालिया कॉलोनी से संबंधित है। पॉजिटिव मरीजों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 10 से 11 साल बताई जा रही है।


