*👉🏻 शहर में कोरोना से हुई चौथी मौत, सिविल अस्पताल में थी दाखिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 अप्रैल 2020-(एच.ई)- जालंधर में कोरोनावायरस के कारण चौथी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बस्ती दानिशमंदा की रहने वाली 50 वर्षीय महिला सिविल अस्पताल में दाखिल थी। जिसकी कल मौत हो गई थी। उसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके साथ ही कोरोना वायरस से शहर में यह चौथी मौत है और साथ ही संक्रमितों की गिनती भी बढ़ कर 86 हो गई है। सैंपलिंग की रिपोर्ट देरी से आने की वजह के कारण ही मरीजों की गिनती भी बढ़ रही है। अगर सेहत विभाग का यही हाल रहा तो शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती काफी बढ़ जाएगी।
